






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 7 सितबंर 2020। राजस्थान की 3858 पंचायतो में चुनाव करवाने की तिथियों की घोषणा कर दी गयी है और श्रीडूंगरगढ में चुनावी सरगर्मियां नहीं होगी। जिले में श्रीडूंगरगढ़, पांचू ओर नोखा के चुनाव पहले हो चुके हैं। यहां अब पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के चुनाव होने हैं। लेकिन आज की घोषणा में जिला परिषद सदस्यों और पँचायत समिति सदस्यों के चुनाव का कोई उल्लेख नही है। ऐसे में अभी नए प्रधान ओर जिला प्रमुख के लिए ओर इंतजार करना होगा। इन चुनावों की तारीखें बाद में ही घोषित की जाएगी। राज्य में बची हुई पंचायतों के पंच सरपंच चुनने के लिए 28 सितबंर, 4 अक्टूबर, 6 अक्टूबर, 10 अक्टूबर को चार चरणों में मतदान करवाए जाएंगे।



