May 21, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 7 सितंबर 2020। बीकानेर-दिल्ली स्टेट हाईवे पर श्रीडूंगरगढ़ से करीब 18 किलोमीटर दूर ठुकरियासर व धीरदेसर पुरोहितान के मध्य कलाणा ताल के पास रविवार रात्रि को अज्ञात समय पर एक अज्ञात वाहन चालक ने दो गायों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों गायों की मौत सड़क पर ही हो गई और मारुति इको गाड़ी भी क्षतिग्रस्त होकर सड़क से नीचे उतर गई। रविवार रात को हुई घटना की सूचना पुलिस को भी नहीं दी गई है एवं कार चालक के बारे में भी पता नहीं लग पाया है। सोमवार शाम को वहां से गुजर रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के जागरूक पाठक आड़सर निवासी विपिन शर्मा ने टाइम्स के पाठकों के लिए घटना के फोटो उपलब्ध करवाए है एवं प्रशासन से भी मौके पर पहुंच कर गायों को सड़क से हटवाने एवं क्षतिग्रस्त वाहन को थाने लाने की मांग की है। शर्मा ने बताया कि मौके पर देखने से यही लग रहा है कि कार की स्पीड काफी तेज थी एवं गायें सड़क पर कई दूर घसीट कर मरी है। गायों के शव सड़क पर पड़े होने के कारण दिन भर से वाहनों की आवाजाही एक तरफ से ही हो रही लेकिन अब रात को शव नहीं हटाए गए तो और कोई दुर्घटना होने का अंदेशा भी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षतिग्रस्त वाहन भी मौके पर ही खड़ा है व मालिक के बारे में कोई सूचना नहीं मिल सकी है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल रात हुई टक्कर में मृत गायों के शव अभी तक सड़क पर ही पड़े है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रोड पर एक और मृत गाय पड़ी होने से दूसरी सभी वाहन एक और से आ जा रहें है।