






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2024। मुख्य बाजार में जीव जतन पालिका भवन के पास दो सांड आपस में भिड़ गए। आस-पास के दुकानदारों ने उन्हें छुड़वाने के लिए अनेक प्रयास किए परंतु वे करीब 10 मिनिट तक बाजार में लड़ते-भिड़ते रहें। राहगिरों ने किनारे होकर अपनी जान बचाई वहीं फुटपाथ पर लगाई दो अस्थाई दुकानें इन सांडो ने तोड़ डाली। महिला दुकानदार ने नुकसान की दुहाई भी दी वहीं मौके से भागकर अपनी जान बचाई। बता देवें मुख्य बाजार व गलियों से बेसहारा पशुओं को हटाने की कार्रवाई पालिका द्वारा की जा रही है। मंगलवार को 10 पशुओं को गोमाता भंडारा गौशाला पहुंचाया गया। आप भी देखें मौके का दिल दहलाने वाला वीडियो- https://fb.watch/sF3ie0SeDm/




