






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जून 2024। श्रीडूंगरगढ़ से सट कर नेशनल हाईवे से गुजरना ना केवल क्षेत्रवासियों के लिए खतरनाक है बल्कि हाईवे से गुजरने वाली लंबी दूरी की गाडियों को भी आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार बनना पड़ रहा है। यहां हाईवे पर कालू रोड़ तिराहे से कमला नगर तक करीब पांच किलोमीटर के फोरलेन पर मनमर्जी से निकाले गए बीसों कट आए दिन हादसों को अंजाम दे रहे है। इन्हीं हादसों के क्रम में अभी अभी उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के सामने बने हुए कट में से हाईवे पार करने की कोशिश कर रही एक पिकअप जयुपर से बीकानेर की और जा रही स्वीफ्ट कार से टकरा गई। कार चालक ने बड़ी तेजी से ब्रेक तो लगाए लेकिन फिर भी दोनों में टक्कर हो गई एवं कार क्षतिग्रस्त हो गई है। मौके पर भीड़ लग गई है एवं पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। लेकिन सवाल वहीं खड़ा है कि श्रीडूंगरगढ़ में प्रशासनिक अमला हाईवे पर यातायात के संबध में इतना अधिक उदासीन क्यों है। यहां सर्विस लेन पर अतिक्रमण एवं हाईवे पर कट हर दिन कई दुर्घटनाओं का कारण बन रहे है।




