






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जून 2024। एक विवाहिता के गहने छीनकर उसे बच्चो सहित घर से निकाल देने पर पति सहित पांच जनो के खिलाफ मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। गांव कुनपालसर निवासी सरिता पुत्री राजूराम जाट ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व बीदासर के सिंवरो को ढाणी निवासी कन्हैयालाल पुत्र डालूराम जाट के साथ हुआ। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया परंतु सास नानुदेवी, ससुर डालूराम, ननद धर्मादेवी, ननदोई कनजी ने दहेज के लिए तंग परेशान करते रहे। पति, ननद व सास ने दहेज के लिए कई बार उससे मारपीट की और पूर्व में भी 2 बार घर से निकाल दिया। समाज के मौजिज लोगों ने घर बसाने की समझाइश की। 3 जून 2024 को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके पिता द्वारा दिए सोने चांदी के गहने छीन लिए और दो बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता ने सख्त कार्रवाई करने की मांग की और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच मलकीत सिंह को दी है।



