






राहुल कस्वां व कुलदीप इंदौरा का कल बीकानेर में कांग्रेसी कार्यकर्ता करेंगे स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जून 2024। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकिट पर चुनाव जीतने वाले चर्चित चूरू सांसद राहुल कस्वां और श्रीगंगानगर सांसद कुलदीप इंदौरा का कल बीकानेर आएंगे जहां कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग की अगुवाई में उनका अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। बीकानेर में रानी बाजार स्थित एक पार्क पैराडाईज में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह के साथ दोनो सांसदों का स्वागत किया जाएगा। सिहाग ने बताया कि इस कार्यक्रम में दौरान जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद, सरपंच, सरपंच प्रत्याशी, जिला परिषद सदस्य, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, इंटक, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। श्रीडूंगरगढ़ से महिला कांग्रेस कार्यकर्ता नीरू चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल होंगी।
जयपुर में होगा कल महिला आरक्षण के खिलाफ होगा प्रदर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिला आरक्षण के खिलाफ कल जयपुर में राजस्थान युवा बेरोजगार संघ के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। छात्र नेता अमित मीणा ने बताया कि इस प्रदर्शन में भाग लेने बीकानेर व श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा शामिल होने जयपुर पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे।



