May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-06-19 at 21.35.41

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जून 2024। खरीफ की फसल की बुवाई चल रही है एवं ऐसे में किसानों के लिए बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से आई है। केन्द्र सरकार द्वारा मूंगफली सहित खरीफ की फसलों की एमएसपी बढ़ा दी गई है। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बुधवार को हुई केन्द्रीय कैबिनेट मिटिंग में खरीफ की 14 फसलों की एमएसपी बढ़ाने एवं दो लाख नए गोदाम बनाने का फैसला लिया गया है। नई एमएसपी से सरकार पर 2 लाख करोड़ का बोझ बढ़ेगा जो कि पिछले फसल सीजन के मुकाबले 35 हजार करोड़ रुपए अधिक होगा। विदित रहे कि क्षेत्र में मूंगफली ही प्रमुख फसल है एवं पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था इसी पर निर्भर है। अब किसानों की उम्मीद है कि आगामी सीजन में मूंगफली सात हजार प्रति क्विंटल तक बिक सकेगी। लेकिन विडम्बना ही है कि वर्तमान में मूंगफली मंडी की निलामी में 5600 रुपए तक ही बिक रही है।
आप भी जानें क्या हुई नई दरें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकार द्वारा मूंगफली का सर्मथन मूल्य 6377 में 406 रुपए बढ़ा कर 6783 रुपए प्रति क्विंटल कर दी गई है। इसी प्रकार बाजरा का सर्मथन मूल्य 2500 में 125 रुपए बढ़ा कर 2625 रुपए, मूंग के सर्मथन मूल्य 8558 में 124 रुपए बढ़ा कर 8682 रुपए, सूरजमुखी में 6760 में 520 रुपए बढ़ा कर 7280 रुपए, तिल के 8635 में 632 रुपए बढ़ाकर 9267, कपास मिडिल स्टेपल में 6620 में 501 रुपए बढ़ा कर 7121 रुपए, कपास लोंग स्टेपल के 1020 में 501 रुपए बढ़ा कर 7521 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इसके अलावा ज्वार, धान, रागी, मक्का, तुअर/अरहर, उड़द, सोयाबीन आदि का सर्मथन मूल्य भी बढ़ाया गया है।