May 20, 2026
sri-news-banner-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2024। क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोमासर के वार्ड संख्या 06 एवं ग्राम पंचायत बरजांगसर के वार्ड संख्या 07 में उपचुनाव के लिए मतदान दलों ने आज आवेदन लिए। निर्वाचन अधिकारी उमा मित्तल ने टाइम्स को बताया कि मोमासर में वार्ड 6 के लिए पंच पद हेतु एक आवेदन सुनीता साहू का प्राप्त हुआ है वहीं बरजांगसर के वार्ड 7 में भींयाराम पुत्र पुराराम का एक ही आवेदन प्राप्त हुआ है। कल इन आवेदनों की संविक्षा की जाएगी। बता देवें दोनों ही स्थानों पर आवेदन सही पाए जाने पर निर्विरोध वार्ड पंच के नाम की घोषणा नियमानुसार कर दी जाएगी।