May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-06-20 at 9.22.01 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2024। दूसरे गांव में जीएसएस होने से कोई सुनवाई नहीं कर रहा और तीन साल से लगातार ग्रामीण परेशान हो रहे है। ग्रामीणों ने कई बार इस संबध में विभागीय अधिकारियों, नेताओं से शिकायत कर ली लेकिन कहीं से कोई राहत नहीं मिली है। गुरूवार रात करीब 9 बजे आखिरकार आक्रोशित ग्रामीण अपने गांव को छोड़ कर दूसरे गांव स्थित जीएसएस पहुंचें है और व नारेबाजी करते हुए घेराव किया है। ये मामला गांव नौसरिया का है जहां स्थित 33केवी जीएसएस से कृषि कनेक्शनों के अलावा गांव नौसरिया, मिंगसरिया एवं धर्मास में घरेलू सप्लाई होती है। गांव धर्मास जाने वाली घरेलू सप्लाई की लाईन पुरानी होने एवं कृषि फीडरों के साथ चलाने के कारण गांव में अत्यंत कम वोल्टेज में सप्लाई होती है। जिससे आए दिन घरेलू उपकरण जल जाते है एवं कूलर, पंखे, एसी सहित बड़े उपकरण तो चल ही नहीं पाते है। ऐसे में गुरूवार रात धर्मास के ग्रामीण सामूहिक रूप से नौसरिया जीएसएस पहुंचें और पूरे गांव की सप्लाई ही बंद करवा दी है। विरोध प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों में धर्मास के मेघाराम, भागीरथसिंह, मांगीलाल, राजू नाई, दीपेन्द्र सिंह, जेठाराम, राजूसिंह, जेठूसिंह, गोमदाराम, बृजमोहन सिंह सहित 50 से अधिक ग्रामीण शामिल है। ग्रामीणों में सुनवाई नहीं करने का आरोप विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ-साथ विधायक पर भी लगाया और आक्रोश जताया। खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों ने जीएसएस को घेर रखा था।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव नौसरिया के जीएसएस पर देर रात पहुंचें गांव धर्मास के ग्रामीण, जताया रोष।