






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून 2024। शहर व देहात भाजपा के संयुक्त तत्वाधान में जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहें वरिष्ठ नेता सुदंरसिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर संभाग कार्यालय में स्मृति सभा का आयोजन शनिवार को किया गया है। यहां केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत, बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास, नोखा के पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, बीकानेर महापौर सुशीला कंवर, उप महापौर राजेन्द्र पंवार, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चम्पालाल गेदर, डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, मुमताज अली भाटी, शहर जिला महामंत्री मोहन सुराणा सहित श्रीडूंगरगढ़ से पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, मंडल अध्यक्ष महावीरप्रसाद अड़ावलिया, पार्षद रजत आसोपा, श्याम पारीक, पवन स्वामी, रजनीकान्त सारस्वत सहित पार्टी के अनेक जिला व मंडल पदाधिकारी व अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान ताराचंद ने दिवंगत सुंदरसिंह भंडारी को पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन जनसेवा, संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा। उनकी स्मृति आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का पार्टी पदाधिकारियों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।






