August 30, 2026
sri-news-banner-Recovered-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून। लगातार ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले बढ़ रहें है और प्रतिदिन लोग इसका शिकार हो रहें है। फर्जी एप या अनजान लिंक सहित असुरक्षित साइट पर क्लिक करने का खामियाजा अपनी कड़ी मेहनत की बड़ी रकम गवां कर करना पड़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि नागरिक ऑनलाइन जागरूकता बरतें और सावधान रहें। जिले के नाल थाने में यूपी निवासी 31 वर्षीय अंकित कुमार अग्निहोत्र पुत्र अनिल अग्निहोत्र ने मामला दर्ज करवाते हुए अज्ञात के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात जने ने उसे आपीओ दिलवाने के नाम पर फर्जी एप के जरिए 30,40,000 की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और इसकी जांच एएसआई सुभाषचंद करेंगे।