May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-06-23 at 19.30.09

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जून 2024। भीम सेना के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र नोसरिया सुबह करीब 9.30 बजे अपने साथी सुखराम के साथ टंकी पर चढ़े। मामले में अपडेट ये है कि दिनभर नोसरिया के समर्थन में और उनके विरोधी में राजनीति का दौर गर्म रहा। बता देवें नोसरिया ने स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाते हुए मामले दर्ज नहीं करने की बात कही। दोपहर बाद करीब 4.30 बजे सुखराम की माँ रीड़ी निवासी मूली देवी भी टंकी पर चढ़ गई। वार्ड वासियों ने सुबह से पानी की सप्लाई नहीं होने और नोसरियों के पास जहर होने की बात कहते हुए पानी की जांच करवाने की मांग की। मोहल्लेवासियों ने युवाओं पर इसका दुष्प्रभाव पड़ने की बात कहते हुए आपत्ति जताई। शाम करीब 6.00 बजे उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा, सीओ निकेत पारीक, थानाधिकारी इंद्रकुमार सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी है। मौके पर एडिशनल एसपी प्यारेलाल शिवरान भी पहुंच गए है व समझाईश की जा रही है। इस बीच राजेन्द्र नोसरिया भी टंकी से नीचे उतर गए और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की है।