May 20, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2024। सरकारी नौकरी सहित स्थानीय जॉब्स के अवसर के बारे में जानें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के विशेष कॉलम “रोजगार समाचार” में और जरूर पहुंचाए उन सभी युवाओं व युवतियों तक जिन्हें रोजगार की तलाश है।
श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल में निकली भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में बोथरा कुंए के पास स्थित अंग्रेजी माध्यम के श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। प्रधानाचार्य कांतिप्रकाश थेपड़ा ने बताया कि विज्ञान, गणित और हिंदी व अंग्रेजी विषयों में प्राथमिक स्तर पर शिक्षक व शिक्षिकाओं के पद रिक्त है। वहीं पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में अध्यापिकाओं के पद रिक्त है। स्कूल की बाल वाहिनी के लिए वाहन चालक के पद भी रिक्त है। इन सभी पर शीघ्र ही भर्ती की जानी है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन कांतिप्रकाश थेपड़ा को 29 जून 2024 तक विद्यालय में दे सकते है। अधिक जानकारी के लिए स्कूल समय में 9784496625 पर संपर्क कर सकते है।
यूपीएसएसएससी में होम्योपैथक डिपार्टमेंट में निकली भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूपीएसएसएससी में होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के 397 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन ऑनलाइन करने है व अंतिम तिथि 19 जूलाई 2024 को है। आवेदक https://upsssc.gov.in पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
बीएसपीएचसीएल में 2,610 पदों पर निकली भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीएसपीएचसीएल में टेक्नीशियन व अन्य पदों पर 2,610 वैंकसी निकली है। अभ्यर्थी को 19 जूलाई 2024 तक आवेदन ऑनलाइन किए जा सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.bsphcl.co.in पर जाकर प्राप्त कर सकते है।
पीजीसीआईएल के 435 पदों पर निकली भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीजीसीआईएल में 435 पदों पर इंजीनियर ट्रेनी की भर्ती की जानी है। आवेदन 4 जूलाई 2024 तक ऑनलाइन करने होंगे। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए www.powergrid.in पर जाकर प्राप्त कर सकते है।
आरसीएफएल में निकली भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरसीएफएल में मैनेजमेंट ट्रेनी 158 पदों पर भर्ती निकली है। अभ्यर्थी 1 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक www.rcfld.com/ पर जाकर प्राप्त कर सकते है।