May 20, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2024। रविवार को कालूबास के वार्ड 1 में टंकी पर चढ़ने वाले राजेंद्र नोसरिया व सुखराम सहित पांच नामजद व अन्यों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कार्यवाहक एसएचओ मलकीतसिंह ने इन दोनों सहित राजेंद्र के पिता श्रवणराम मेघवाल, भीम सेना जिलाध्यक्ष तिलोकचंद मेघवाल, हरिराम व दो तीन महिलाएं, चार पांच अन्यों पर आरोप लगाए है। सभी पर अवैधानिक पूर्वक, विधि विरूद्ध जमाव बनाकर पानी की टंकी के नीचे एकत्र होने, 10.30 बजे से रात 8 बजे तक पानी की टंकी पर चढें रहने, आत्महत्या की धमकी देने, रैलिंग से लटकर आत्महत्या की धमकी देने, राजकार्य में बाधा खड़ी करने, पानी की सप्लाई रोके जाने के आरोप लगाए है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस प्रशासन पर इनके विरूद्ध मुकदमों में कार्रवाई नहीं करने का दबाव बनाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्यवाहक थानाधिकारी करेंगे।