May 19, 2026
WhatsApp Image 2024-06-30 at 18.48.57

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जून 2024। समाज के युवाओं को शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए नीवं के पत्थर की भूमिका निभा रहे महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति से समाज के गौरवशाली परिवार लगातार जुड़ रहे है। प्रत्येक रविवार को होने वाली समिति की बैठक में समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा आगे आकर छात्रावास विकास संबधी घोषणाएं की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को आयोजित हुई बैठक में माचरा परिवार अमरसर द्वारा एक कमरा बनवाने की घोषणा की गई है। समिति अध्यक्ष श्यामसुंदर आर्य ने बताया कि वर्ष 1963 में डाक्टर बन कर समाज में शिक्षा की अलख जगाने वाले पूर्व जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर भागीरथ माचरा का 91वां जन्मदिन मनाया जा रहा है एवं इस मौके पर उनकी की धर्मपत्नी तीजा देवी की स्मृति में उनके पौत्र विवेक माचरा ने बैठक में उपस्थित होकर एक कमरा निर्माण करवाने की घोषणा की है। इससे पूर्व मंत्री सुशील सेरडिया ने आय-व्यय की जानकारी दी एवं विकास कार्यों में प्रगति की जानकारी दी। बैठक में लक्ष्मणराम खिलेरी, कानाराम तर्ड, भंवरलाल खिलेरी, गणेश पोटलिया, रेवंतराम दुसाद, केशराराम कडवासरा, हरिरराम सारण, गोपालराम खिलेरी, जैसाराम, हनुमान महिा, भगवानाराम महिया, शंकरलाल कडवासरा, भंवरलाल जाखड़, मनीष कुलडिया, भरत माचरा, गोपीराम गोदारा, भागीरथ गोदारा सहित बड़ी संख्या में समाज के अनेक मौजीज लोग मौजूद रहे। छात्रावास अधीक्षक श्रवणकुमार भामू ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैठक में कमरे के निर्माण हेतु घोषणा करते विवेक माचरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैठक में उपस्थित लोगों को कार्य प्रगति की जानकारी देते समिति अध्यक्ष श्यामसुदंर आर्य।