May 19, 2026
WhatsApp Image 2024-06-30 at 17.39.33

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जून 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के शेरूणा पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाही करते हुए एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई राजकुमार ने गश्त के दौरान शेरूणा निवासी भगवानाराम सांसी को 40 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसकी जांच एएसआई ईश्वरसिंह करेगें।