






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2024। क्षेत्र के गांव रीड़ी में मकान की एकमात्र वारिस से उसका मकान हड़पने का प्रयास गांव के ही कुछ लोगों द्वारा किया जा रहा है। इस संबध में पीडि़ता ने थाने में पहुंच कर मकान में तोड़फोड़ करने, आग लगाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। लाडनूं निवासी महिला टेमूदेवी मेघवाल ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की वह एकमात्र संतान वारिस वही है। उसके पिता के निधन के बाद उसके पीहर गांव रीड़ी में वही अपने मकान की देखभाल करती है। गांव के ही पदमनाथ व उसका पुत्र धन्नानाथ उसका मकान हड़पने के प्रयास कर रहें है। आरोपियों ने गत 11 जून को गांव के ही मेघाराम मेघवाल से मेरे मकान में तोड़फोड़ करवाई व घर में बने शौचालय, कच्चे झोंपड़ें, पानी के कुंड को तोड़ दिया। सामान मकान से बाहर फिंकवा दिया और आग लगवा दी। उसे जानकारी होने पर वह गांव गई तो आरोपियों ने उसे धमकाया व जातिसूचक गालियां निकालते हुए मकान में दुबारा आने पर जान से मार देने की बात कही। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच सीओ निकेत कुमार करेगें।




