






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में सफाई संसाधनों की कमी व सफाई टैंडर नहीं होने पर गलियों व मोहल्लों का हाल बदहाल हो रहा है। आमजन कचरा संग्रहण वाहनों के नहीं आने और सफाई व्यवस्था चरमरा जाने से आमजन बेहाल है। 30 जून को टैंडर की बढ़ाई हुई तिथि पूरी हो गई व 3 जुलाई को ईओ 15 दिन के मेडिकल लीव पर चले गए है। ऐसे में आखिर आज गुरूवार को विपक्ष की भी नींद टूटी है। विपक्षी पार्षद पालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख सहित जिला कलेक्टर व उपखंड अधिकारी के नाम तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान पार्षद यूसुफ, संदीप मारू, हीरालाल जाट, दाऊद, प्रहलाद सोनी ने पालिका के बिगड़े हालातों पर रोष जताया। पालिका के विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहें। जिनमें पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, विमल भाटी, मनोज पारख, रमेश बासनीवाल, नंदकिशोर बासनीवाल, प्रकाश दुसाद, अयूब दमामी, मनोज सुथार, राजेश मंडा, देवकिशन जोशी, एकराज हसन, राकेश सिद्ध, मूलचंद स्वामी आदि शामिल रहें।






