






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड अधिकारी दिव्या चौधरी ने शुक्रवार को गांव सूडसर, टेऊ में जनसुनवाई की एवं नरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। गांव के राजीव गांधी सेवाकेन्द्र में आयोजित जनसुनवाई में विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल भी उपस्थित रहे और ग्रामीणों की समस्यांए सुनी। इस दौरान अधिकारियों ने टेऊ में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पीछे स्थित गंदे पानी के नालों को दुरूस्त करवाने, रेलवे स्टेशन के सामने फाटक नम्बर 1 के पास घरों के गंदे पानी की निकासी के लिए सोखता गढ्ढा बनवाने, ग्राम पंचायत टेऊ में नवसजिृत पंचायत के रिकार्ड की सत्यापित प्रतिलिपि उपलब्ध करवाने एवं नरेगा कार्यों पर जेटीए द्वारा उचित मोनीटरिंग करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष बताई।




