






जैन युवक परिषद के युवाओं ने 101 पौधे लगाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जैन युवक परिषद के युवाओं ने ओसवाल मुक्ति धाम, श्रीडूंगरगढ़ में रविवार को 101 पौधारोपण किया। छायादार पौधे लगाते हुए एक पेड़ एक जीवन का संदेश दिया। सामाजिक कार्यकर्ता अशोक झाबक और मुक्तिधाम के संयोजक मनोज पारख ने वृक्षारोपण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। कार्यक्रम के सहसंयोजक विक्रम मालू व संयोजक संजय पुगलिया की अगुवाई में गौरव बोथरा, चमन श्रीमाल, रजत सिंघी, मोहित बोर्ड, यस पारख, दीपांशु तातेड़, ऋषि झाबक, यस चोपड़ा, वैभव सेठिया, आयुष सेठिया सहित महेन्द्र वाल्मिकी, मनीराम वाल्मिकी ने श्रम सेवाएं दी। परिषद के युवाओं ने इनके पालन का संकल्प भी लिया व सप्ताह में दो बार सार संभाल के लिए अलग अलग दल बनाकर दायित्व भी वितरित किया। वहीं मोमासर बास स्थित पंप हाऊस में पीएचईडी के कार्मिकों ने भी पौधे लगाए। वहीं सिंधी कॉलोनी में सिंधी समाज के बच्चों ने भी आज पौधारोपण किया।

मेघवाल श्मशान भूमि पर लगाए 55 पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केंद्रीय न्याय एवं विधि मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रथम निजी सहायक तेजाराम मेघवाल के जन्मदिन के उपलक्ष में धीरदेसर चौटियान के मेघवाल श्मशान भूमि में स्वयंसेवकों ने 55 पौधे लगाए। एडवोकेट ओमप्रकाश बारोटिया की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम में पौधो की सुरक्षा के पट्टियां व कांटेदार तार लगाए गए। उपस्थित सदस्यों ने पौधों में पानी देने और उनके पालन की जिम्मेदारी के लिए क्रम से दायित्व लिया। इस दौरान नरेश बारोटिया, ताजाराम बारोटिया, राहुल बारोटिया, रेखाराम कमलिया, भागीरथ बारोटिया, पेमाराम बारोटिया, केसराराम बारोटिया, तेजाराम बारोटिया, गंगाराम बारोटिया, भंवरलाल वार्ड पंच, मघाराम बारोटिया, श्यामसुन्दर बारोटिया, रामकरण बारोटिया, नत्थूराम बारोटिया शामिल हुए।



आज दिनभर में अनेक कार्यक्रम पौधारोपण के हुए जिन्हें देखने के लिए आप नीचे दी गई लिंक पर जाकर क्लिक करें:-
सरपंच प्रतिनिधि के जन्मदिन पर लगाए 500 पौधे:-
रीड़ी में युवाओं ने लगाए 151 पौधे, कालूबास, मोमासर बास व हनुमान धोरा पर हुए आयोजन:-




