






छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग, सीएम के नाम दिया ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसएफआई की तहसील ईकाई के सदस्यों ने सीएम के नाम ज्ञापन देकर सभी महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की बहाली करने की मांग की है। संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी, श्रीडूंगरगढ़ ईकाई के उपाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, श्रीभगवान साईं ने ज्ञापन देते हुए संगठन के राज्यव्यापी आह्वान के तहत ज्ञापन दिया। उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देते हुए मुकेश ज्याणी ने कहा कि छात्र संघ चुनाव छात्रों का प्रजातंत्र में अधिकार है। सरकार शीघ्र छात्र संघ चुनाव बहाल करें अन्यथा पूरे राजस्थान में एसएफआई और इंडिया गठबंधन समर्थित छात्र संगठन मिलकर संघर्ष करेंगे।

पेयजल के लिए पाईप लाइन बिछाने की मांग, दिया ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 18 में मक्का मजीद की गली से अब्बास व्यापारी व हाजी वाजिद बेहलिम की गली वाले इलाके में पानी नहीं आने की शिकायत लेकर वार्डवासी उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन देने पहुंचे। पार्षद युसुफ चुनगर व आसिफ, पूर्व पार्षद संजय करनाणी, महबूब बहलिम, हाजी बिलाल, जमील बहलिम सहित अनेक वार्डवासियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर इस इलाके की जमीन में 12 फुट नीचे बीछी लाइन से पानी नहीं आने के कारण नई पाईप बिछाने की मांग की है। वहीं वार्डवासियों ने लाईन नहीं बिछाए जाने तक टैंकर की व्यवस्था करने की बात कही है।




