






बच्चों ने पढ़ा पर्यावरण का पाठ, लगाए पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा बास में स्थित राजकीय बालिका उप्रावि डागा में मंगलवार को हंसते-खेलते बच्चों ने प्रकृति संरक्षण का पाठ पौधारोपण करके सीखा है। संस्थाप्रधान श्रवणराम सिहाग ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा देते हुए उन्हें प्रकृति प्रेम के बारे में अनेक प्रेरक प्रसंग सुनाए। सिहाग ने मानव सभ्यता को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण के महत्व के बारे में विस्तार से बच्चों को समझाया। नव प्रवेशित छात्र छात्राओं ने भी एक-एक पौधा लगाया और इस मेगा वृक्षारोपण में भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने पौधों के पालन का संकल्प लिया। इस दौरान प्रवेशोत्सव भी मनाया गया और स्कूल के पूरे स्टाफ ने पौधोरोपण में विद्यार्थियों का सहयोग किया।

योग के साथ प्रकृति संरक्षण को जीवन में अपनाने की प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकृष्ण योग संस्थान परिसर में मंगलवार को चारों ओर छायादार पौध लगाए गए। योग गुरू गोविंदराम सोनी ने उपस्थित जनसमूह को योग जीवन में नित्य अपनाने के साथ प्रकृति संरक्षण के भाव को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। सोनी ने कहा कि प्रकृति के दोहन व शोषण के भागी नहीं बनकर व्यक्ति प्रकृति सहयोगी बने जिससे धरती पर जीवन की संभावनाएं सरल होने के साथ बढ़ सकें। इस दौरान समिति के एडवोकेट मालचंद व्यास, शंकरलाल भुवांल, केसराराम कड़वासरा, मोतीसिंह राठौड़, कुमाराम गोदारा, केशराराम कड़वासरा, सतीश मोट, ख्यालीराम सैनी, मालचंद व्यास, जयप्रकाश व्यास, रामकिशन सहित अनेक योग साधक मौजूद रहें। सभी ने श्रमदान करते हुए पौधारोपण किया।





