






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2024। डिप्टी सीएम दीया कुमारी द्वारा विधानसभा के पटल में राज्य सरकार का प्रथम पूर्ण बजट पेश किया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ में बस स्टैंड के विकास की घोषणा दीया कुमारी ने की है वहीं एक अन्य घोषणा का सीधा लाभ भी श्रीडूंगरगढ़ को मिलेगा। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण के दौरान श्रीडूंगरगढ़ का हाइवे भी फॉर लाइन बनाए जाने के क्रम में शामिल होगा। ध्यान रहें यहां लगातार हाइवे फॉर लाइन बनाने के बारे में चर्चाएं लंबे समय से चल रही है। बता देवें प्रदेश में पहली बार 2750 किमी से अधिक की लंबाई के 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण किए जाने की घोषणा की है। 30 करोड़ की लागत से इसकी डीपीआर बनाई जाएगी। ये एक्सप्रेस वे- जयपुर किशनगढ़, अजमेर, जोधपुर 350 किमी, कोटपुतली-किशनगढ़ 181 किमी, जयपुर-भीलवाड़ा 193 किमी, बीकानेर-कोटपुतली 295 किमी, ब्यावर-भरतपुर 342 किमी, जालौर-झालावाड़ 402 किमी, अजमेर-बांसवाड़ा 358 किमी, जयपुर-फलौदी 342 किमी, श्रीगंगानगर-कोटपुतली 290 किमी की बनाई जाएगी। यहां बीकानेर से सीकर होते हुए कोटपूतली तक हाइवे फॉर लाइन बनेगी इसी में बता देवें श्रीडूंगरगढ़ से हाइवे फॉर लाइन बनाया जाएगा।
शिक्षा:- 8वीं 10वीं 12वीं में मेरिट में आने वाले स्टूडेंट़स को टैब्लेट मिलेंगे। इंटरनेट कनेक्शन मुफ्त मिलेगा। राजस्थान सरकार ने विवि के कुलपतियों का नाम अब बदल दिया है। अब कुलपति को कुलगुरू कहा जाएगा। प्रदेश में भरतपुर, बीकानेर और अजमेर के इंजीनियर कॉलेज को राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पर 300 करोड़ खर्च होंगे। स्कूलों में 350 करोड़ की लागत से लाइब्रेरी और टॉयलेट सहित बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। प्रदेश में 20 नए आईटीआई खुलेंगे। सभी अनुदानित हॉस्टल में मैस भत्ता 2500 से बढ़ाकर 3000 करने की घोषणा। खिलाड़ियों का मेस भत्ता बढ़ाकर 4000 करने की घोषण की गई है।
10 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे:- वित्त मंत्री ने बजट में 4 लाख नई भर्तियों की घोषणा की। ये सभी भर्तियां 5 साल में की जाएंगी। साथ ही सरकार नई युवा नीति भी लाएगी। वहीं निजी व सरकारी तौर पर 10 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। स्टूडेंट्स के लिए नए इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे। 1.50 लाख से ज्यादा युवाओं को स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी। युवाओं के लिए अटल उद्यमी योजना लाई जाएगी। स्टार्टअप्स के लिए 25 करोड़ रुपए से विशेष प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे। कॉलेज में बिजनेस इनोवेशन प्रोग्राम चलेगा, इस पर 20 करोड़ रुपए खर्च होंगे।




