






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ मंडी के एक व्यापारी के साथ बुधवार को दिनदहाड़े कस्बे की सबसे व्यस्त जगह पर वारदात हो गई। एक अज्ञात व्यक्ति ने रुपयों से भरा थैला पार कर उन्हें चार लाख रुपए का चुना लगा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी में दुकान नम्बर बी-37 मालाराम सत्यनारायण के व्यापारी मामराज गोदारा गुरूवार को बैंक आफ बडौदा से 4 लाख रुपए का पेमेंट लेकर मंडी की ओर जा रहा था। रास्ते में घुमचक्कर पर वह जूस पीने के लिए रूका व वापस रवाना होते हुए बाईक पर अपना थैला लटकाया। रवाना होते समय एक पल के लिए ज्यूस के दुकानदार की और देख कर बात की व रवाना होने लगा तो देखा कि थैला गायब हो गया। मामराज ने पुलिस को सूचना दी व आस पास के सीसीटीवी कैमरे भी ढूंढें व पुलिस के साथ मिल कर थैला लेकर पार होने वाले व्यक्ति की तलाश में जुट गए है। मामले में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।




