May 21, 2026
IMG-20240710-WA0089

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2024। कस्बे के हाई स्कूल रोड पर स्थित काला मतवाला के पास बाजार में कुछ देर पहले एक मोटरसाइकिल व एक स्कूटी आमने-सामने टकरा गई जिसमें दो जने घायल हो गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैतासर निवासी 23 वर्षीय नेमीचंद पुत्र सुगनाराम जाट को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। वहीं कस्बे का 40 वर्षीय रामप्रकाश पुत्र सत्यनारायण मोदी भी चोटिल हो गए है। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने उन्हें उपजिला अस्पताल पहुंचाया है व घायल को लेकर बीकानेर रवाना हुए है।