May 22, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2024। क्षेत्र में गांव मोमासर के निकट हुई एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दंपति में पत्नी की मौत हो गई है वहीं पति भी चोटिल हुआ है। हैड कांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा ने बताया कि मोमासर के पास अपने किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्य में शामिल होने रतनगढ़ निवासी केदारमल व उनकी पत्नी सुलोचना मोटरसाइकिल से आ रहें थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। राहगीरों ने दोनों को उपजिला अस्पताल, श्रीडूंगरगढ़ पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट दी और पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।