May 22, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2024। सेरूणा में दो दुकानों में चोरी के बाद कस्बे के आड़सर बास में घर के आगे खड़ी एक पिकअप चोरी की वारदात सामने आई है। कालू बास के वार्ड 1 निवासी गोपाल पुत्र चुनाराम जाट ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि वह 8 जुलाई 2024 को उसका भतीजा निर्मल पुत्र भागीरथ जाट अपने ननिहाल आड़सर बास के वार्ड 32 में गया था। वह घर के बाहर पिकअप खड़ी कर अदंर चला गया और जब सुबह बाहर आया तो गाड़ी उसे मौके पर नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम के सुपुर्द कर दी है।