May 22, 2026
WhatsApp Image 2024-07-14 at 17.07.31

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2024। राज्य में नवगठित भजनलाल सरकार के पहले पूर्ण बजट में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हुई विभिन्न घोषणाओं के बाद विधानसभा के अवकाश के दौरान विधायक रविवार को क्षेत्र में पहुंचे है। इस दौरन जयपुर से श्रीडूंगरगढ़ आते हुए गांव बिग्गा में विधायक ताराचंद सारस्वत का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में ग्रामीणों ने क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांगो को बजट में शामिल करवाकर निस्तारण करवाने पर आभार जताया। इस दौरान गांव बिग्गा के भाजपा नेता बृजलाल तावणियां, महावीर प्रसाद तावनियां, बाबूलाल तावनियां, रामलाल गिला, भारूराम बावरी, बालाराम तावनियां, भरत ओझा, भंवरलाल तावनियां, सुरेंद्र सारण, नंदलाल तावनियां, ताराचंद जाखड़, रामलाल सारण, जगदीश तावनियां, कालूराम तावनियां, रामकिशन तावनियां, गंगासागर तावनियां, श्रवण तावनियां, विक्की तावनियां, सुरेंद्र तावनियां, मनोज जाखड़, भींयाराम जाखड़, श्यामसुंदर दर्जी आदि ग्रामीणों ने विधायक का माल्यापर्ण किया एवं भाजपा का दुपट्टा पहनाया। विधायक सारस्वत ग्रामीणों का आभार जताते हुए स्वंय को श्रीडूंगरगढ़ के विकास लिए सदैव प्रतिबद्ध बताया। इस दौरान हेमनाथ जाखड़, पार्षद जगदीश गुर्जर, शहर महामंत्री महेश राजोतिया, भवानी प्रकाश तावनियाँ, रजनीकांत सारस्वत, मूलचंद इन्दोरिया, भगवान सिंह तंवर आदि साथ रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में विधायक ताराचंद सारस्वत का स्वागत सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने बजट घोषणा में श्रीडूंगरगढ़ को मिली राहत के बाद विधायक ने जताया आभार।