May 22, 2026
WhatsApp Image 2024-07-14 at 17.10.23

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2024। समाज में व्याप्त जातीय, आर्थिक सहित अनेक भेदभाव समाप्त करने एवं पिछड़ों का उत्थान करने के लिए एकमात्र रास्ता शिक्षा एवं रोजगार का प्रसार है। इसलिए श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की सेवा बस्तियों में रहने वाले होनहार विद्यार्थियों का सम्मान कर इन बस्तियों के सभी बच्चों को शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी जाएगी। यह निर्णय सेवा भारती समिति की जिला कार्यसमिति की बैठक में रविवार को लिया गया। सेवाधाम प्रांगण में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंद्रचंद तापडिया ने की। जिला मंत्री सुभाष शास्त्री ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में स्थित नटिया बस्ती, अंबेडकर बस्ती, वाल्मीकि बस्ती, कालबेलिया बस्ती, प्रताप बस्ती, गवारिया बस्ती, रैगर बस्ती, साटिया बस्ती, बनवारिया बस्ती आदि सेवा बस्तियों के होनहार विद्यार्थियों को आगामी 21 जुलाई को सेवाधाम छात्रावास में समारोहपूर्वक सम्मानित किया जाएगा। बैठक में सुब्रत कुंडू, लक्ष्मीनारायण भादू, कुंभाराम घिंटाला, पवन शर्मा सहित अनेक जिला पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा भारती की जिला कार्यसमिति की बैठक में हुई चर्चा, लिया निर्णय।