May 22, 2026
WhatsApp Image 2024-07-14 at 18.58.01

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2024। क्षेत्र के गांव रीड़ी से एक दु:खद खबर आई है। रीड़ी निवासी 35 वर्षीय युवक देवीलाल पुत्र हंसराज जाट की खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई है। युवक तीन बच्चों का पिता है और तीन भाईयों में मझला भाई है। घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसर गया है। गांव रीड़ी के परिवार को अभी घटना की जानकारी ही नहीं हुई है। मृतक अभयसिंहपुरा की रोही में स्थित स्वयं के खेत में एक भाई के साथ परिवार सहित रहता था। घटना की सूचना मिलने पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी की एंबुलेस से मृतक को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और शव मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस अस्पताल पहुंच गई है। गांव में भी युवक के जानकारों में मातम का माहौल छा गया है।