August 30, 2026
000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2024। सोशल मिडिया पर थोथी प्रसिद्धि पाने के प्रयास कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने क़ानून का उल्लंघन कर दिया और उसके खिलाफ पालिकाध्यक्ष ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। रविवार को सफाई नहीं होने पर पालिकाध्यक्ष की तीये की बैठक मनाने व कीचड में फोटो रख शोक जताने के मामले में पालिकाध्यक्ष थाने पहुंच गए है। नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी पर राजनीतिक रंजिश में मानहानि करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया गया है। शर्मा ने पुलिस को बताया कि रविवार को चौराहे पर कीचड़ में उनका फोटो रखकर मृत व्यक्ति की तरह श्रद्धाजंलि दी गई। जिसमें आरोपी के साथ 10-15 अन्य जने भी शामिल थे। शर्मा ने पद की गरीमा को ठेस पहुंचाने, उनकी ख्याति व प्रतिष्ठा की हानि करने, अपमानित करते हुए चोर कहे जाने व मृत व्यक्ति की तरह श्रद्धाजंलि दिए जाने के आरोप लगाए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। इस घटना के बाद भापजा पार्षदों में भी खासी नाराजगी है और सोशल मीडिया पर भी इस कृत्य की खासी निंदा हो रही है।