






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2024। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं व बच्चों को स्वास्थ्य व पोषण संबंधी सेवाएं देने वाली आशा सहयोगिनी सदस्याओं ने संघ के बैनर तले जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देते हुए सदस्य महिलाओं ने बताया कि उन्हें उनके कार्य का पांच माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। वहीं आयुष्मान कार्ड बनाने के प्रति कार्ड 5 रूपए व वितरण के 3 रूपए देने का आश्वासन दिया गया था परंतु उन्हें कार्डों का कोई भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऑनलाइन होने वाले विभागीय कार्यों में अनेक जटिल समस्याएं है जिसके चलते आए दिन अधिकारी उन्हें नोटिस थमा देते है। ऐसे में सभी सदस्याओं ने एक स्वर में उनसे ऑफ लाइन कार्य करवाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने में शामिल सभी सदस्याओं ने समस्याओं के शीघ्र समाधान नहीं होने पर 22 जुलाई को उपखंड कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ पर धरना देने व प्रदर्शन करने के साथ कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी। इस दौरान आशा सहयोगिनी उर्मिला, संजू, बिमला पुरी, आशा देवी, दुर्गा, संतोष, तुलसी, कमला, जिवणी, सुमित्रा, शमिला बानो, अन्नपूर्णा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें।





