






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2024। सोमवार शाम 5 बजे जयपुर से बीकानेर के लिए रवाना हुई मिलन ट्रेवल्स की स्लीपर बस का जयपुर से करीब 50 किमी चलने पर गोविंदगढ़ के पास एक्सीडेंट हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस शाम 5 बजे जयपुर से रवाना हुई थी व गोविंदगढ़ के पास इसके आगे चल रही एक लोकल बस ने अचानक ब्रेक मार लिए। पीछे से तेज गति में आ रही मिलन ट्रेवल्स की बस कंडेक्टर साइड से उसमे पीछे से टकरा गई। हालांकि गनीमत रही की बस में सवार लोगो को किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आने की सूचना मिली है। बस में सवारी साइड का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया है एंव कांच भी फुट गए है। सभी सवारियों को एक-एक कर के ड्राइवर साइड के गेट से बड़ी मुश्किल से उतारा जा रहा है। मौक़े पर पुलिस पहुंच चुकी है व बस में सवार घायल हुए एक जाने को हॉस्पिटल ले जाया गया है।





