May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-07-15 at 19.42.21

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2024। कस्बे में मंगलवार रात कत्ल की रात में मोहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा व बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जुलूस में शामिल होंगे। बुधवार सुबह ताजिया जुलूस मुख्य मार्गों से मातमी माहौल में करबला में दफन किए जाएंगे। जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। सोमवार को थाने में उपखंड अधिकारी उमा मित्तल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई है। मित्तल ने सद्भावपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने की अपील की। थानाधिकारी इंद्रकुमार ने इस दौरान यातायात व्यवस्था व सुरक्षा जाप्ते के बारे में बताते हुए शांतिपूर्ण जुलूस संपन्न करने की जिम्मेदारी पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान एहतिहात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता भी बुलाया गया है। वहीं बुधवार को घुमचक्कर से यातायात को भी एकतरफा किया जाएगा। शांति समिति के अनेक सदस्यों ने बैठक में भाग लिया।