May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-07-15 at 21.33.26

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2024। सोमवार दोपहर 2 बजे कालूबास में एक घर के आगे खड़ी मोटरसाइकिल चोरों ने पार कर ली। यहां वार्ड 34 में बोथरा कुंआ के पास राजू पुत्र प्रयागचंद कठौतिया  दोपहर 2  बजे अपने घर के आगे मोटरसाइकिल खड़ी कर घर के अंदर खाना खाने गया। पीड़ित ने बताया कि वह करीब 40 मिनिट बाद वह लौटा तो बाइक अपने स्थान पर नहीं थी। उसने आस पास पता किया परंतु बाइक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। राजू ने बताया कि बाइक RJ 07 CS7700 चोर ले गए है। उसने पुलिस थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ परिवाद भी दी है। राजू ने बताया कि अगर किसी पाठक को बाइक कहीं नजर आए तो वह थाने में सूचना जरूर देवें।