






खादी समिति परिसर में वृक्षारोपण कर दिया हरित सन्देश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खादी ग्रामोद्योग विकास समिति, श्रीडूंगरगढ़ के परिसर में अनेक सदस्यों ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर साहित्यकार श्याम महर्षि ने कहा कि वर्तमान भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। वृक्षारोपण के माध्यम से हरित क्रांति वर्तमान समय की मांग है। इस अवसर एमडीएस छात्रावास मैनेजमेंट कमेठी के अध्यक्ष श्यामसुंदर आर्य, खादी समिति के मंत्री ओमप्रकाश शर्मा, छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामू, जाट विकास परिषद के अध्यक्ष कानाराम तरड़, धर्माराम कुकना, सुशील सेरडिया, मंगलचन्द गौरा ने पेड़ लगाए व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

ठुकरियासर में दानदाता ने किए पौधे वितरित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में दानदाता रामेश्वरलाल सुथार के सहयोग से गांव को हरा भरा करने के उद्देश्य से 500 पौधे वितरित किए गए है। गोविंद सुथार व पवन लूखा ने राउप्रावि के विद्यार्थियों को पौधे वितरण कर पर्यावरण के प्रति सजग होने व हर घर में पौधा लगाने की बात समझाई। अनेक बच्चों को पौधे वितरित किए गए।

31 अगस्त को धूमधाम से रवाना होगा पैदल संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा रामदेव के दर्शन करने पदयात्रा के साथ जाते है। अनेक संघ उत्साह के साथ पैदल यात्रा की तैयारियों में जुट गए है। कस्बे में मंगलवार को आपणो संघ ध्वजा बंधधारी के सदस्यों की बैठक बुलाई गई। संघ संचालक केके जांगिड़ ने बताया कि बैठक में 31 अगस्त 2024 को सुबह 8.15 बजे धोलिया रोड स्थित बाबा रामदेवजी के मंदिर में विशेष ज्योत आरती के बाद संघ रवाना होगा। जांगीड़ ने बताया कि संघ में शामिल होने वाले पदयात्रियों के लिए मात्र 4100 रूपए शुल्क रखा गया है। संघ में जाने के लिए श्रद्धालु संचालक केके जांगिड़ 9024660446, गजानंद प्रजापत 99505 33152, मनोज सुथार केऊ 8769178280 से संपर्क कर अपना नाम पंजीकरण करवा सकते है।





