May 21, 2026
000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2024। क्षेत्र के गांव सूडसर में एक व्यक्ति को लेनदेन के विवाद में पांच लोगों ने मिल कर सरियों व लोहे की राड़ से पिटाई कर दी एवं इस मारपीट में घायल हुए व्यक्ति के भाई ने देर रात शेरूणा थाने पहुंच कर जानलेवा हमला करने मामला दर्ज करवाया गया है। शेरूणा थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव सूडसर निवासी नंदलाल खोड़ का इसी गांव के कोडाराम भादू, पतराम, सांवरमल, सुरेश, शीशपाल के साथ लेन-देन का विवाद चल रहा है एवं इस विवाद को लेकर करीब एक माह पहले पंचायती भी हुई थी और सोमवार रात को नंदलाल अपने साथी मोहनलाल के साथ गांव के ही बलराम जाखड़ के घर जा रहा था। वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने गाड़ी रूकवा ली एवं नंदलाल व मोहनलाल को खींच कर गाड़ी से बाहर निकाला व दोनों पर लोहे की रोड़ व सरियों से हमला कर दिया। हमले में दोनो को गंभीर चोटें आई व बीचबचाव करने आए धर्माराम खोड़, रामरतन, बजरंग के साथ भी मारपीट करने का प्रयास किया गया व आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल नंदराम खोड़ के भाई रामरतन खोड़ की परिवाद पर जानलेवा हमले के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी जांच एएसआई ईश्वरसिंह करेगें।