May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितम्बर 2020। कस्बे के निवासी केशराराम सांसी द्वारा कस्बे के ही कमल कुमार एवं अन्य 5-6 जनों के खिलाफ भूमि पर कब्जा करने के लिए मारपीट करने व जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाते हुए दर्ज करवाए गए मामले के जांच अधिकारी सीओ धर्माराम गिला के सामने सांसी परिवार के लोग उपस्थित हुए। मौका मुआयना करने पहुंचें सीओ के सामने सांसी परिवार के रामेश्वर, बजरंग सांसी ने बयान दिए है एवं कालू रोड पर कोतवाली समय से भूमि पर सांसी परिवार का कब्जा बताते हुए उस पर कब्जे का प्रयास करने वाले कमल कुमार व अन्य 5-6 जनों पर कार्यवाही की मांग की है। केशराराम परिवार ने सीओ धर्माराम गिला से न्याय दिलवाने की मांग की है।