






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के मोटरसाईकिल धारकों के लिए यह बड़ी खबर देश की नम्बर वन मोटरसाईकिल निर्माता कम्पनी बजाज की ओर से आ रही है। बजाज के स्थानीय अधिकृत विक्रेता बालाजी बजाज के विक्रम स्वामी ने बताया कि कम्पनी की और से 18 जुलाई से 20 जुलाई तक तीन दिवसीय महा एक्सचेंज एवं लोन मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में क्षेत्र के निवासी किसी भी कम्पनी की पुरानी गाडी की अधिकतम एक्सचेंज वेल्यू प्राप्त कर सकेगें। एक्सचेंज के लिए ग्राहकों को अपनी पुरानी मोटरसाईकिल व उसके कागज साथ लाने होगें। 18 जुलाई को यह मेला कस्बे के मुख्य बाजार में पुराने बस स्टैण्ड पर आयोजित किया जाएगा। मेले में मौके पर ही सरल कागजी कार्रवाई से बिना चैक के न्यूनतम ब्याज दरों पर अधिकतम 95 प्रतिशत तक फाईनेंस किया जाएगा। फाईनेंस करवाने के लिए ग्राहकों को अपना आधार कार्ड, बिजली बिल, बैंक एटीएम कार्ड व बैंक पासबुक की फोटोकॉपी साथ लेकर आना होगा। विदित रहे कि सर्वाधिक माईलेज देने वाली बजाज मोटरसाईकिलें मजबूती में भी नम्बर वन है एवं यही कारण है कि बजाज के माध्यम से 70 से अधिक देशों में भारत मोटरसाईकिलों का निर्यात कर रहा है। मेले से संबधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक लोग 94605-26401 पर सम्पर्क कर सकते है।
सीएनजी की बुकिंग भी होगी, प्लेटिना, प्लसर की होगी मौके पर ही डिलेवरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बजाज द्वारा लगाए जा रहे मेले के दौरान विश्व की पहली सीएनजी मोटरसाईकिल जो कि बजाज ने लांच की है, उसकी बुकिंग भी की जा सकेगी। साथ ही माईलेज की बादशाह प्लेटीना एवं पावर व स्टाईल के सुपर कोम्बो प्लसर की मौके पर ही डिलेवरी दी जाएगी। वहीं मेले में हेलमेट के साथ कई उपहार भी दिए जाएगें व मेले में खरीद करने वाले ग्राहकों को उस मोटरसाइकिल के लिए 6 फ्री सर्वीस, 2 फ्री वाशिंग, लेबर, स्पेयर पार्टस, आयल आदि पर डिस्काउंट आदि आफर भी दिए जाएगें।




