May 22, 2026
IMG-20240718-WA0012

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2024। कस्बे के मुख्य बाजार में बिजली का पोल धराशायी हो गया है जिससे बीच बाजार रास्ता अवरुद्ध हो गया है। करीब आधे बाजार में बिजली बंद हो गयी है और व्यापारी परेशान हो रहे है। तीन रास्ते इससे प्रभावित है। इधर से गुजरने वाले स्कूल वाहनों व अन्य वाहन चालक रास्ता बदल कर दूसरी गलियों से निकल रहें है। आस पास के व्यापारियों ने बताया कि विभाग को सूचना दे दी है। वहीं बता देवें देर रात करीब 2.30 बजे हवा के साथ हल्की बरसात भी हुई और पोल हवा से गिरा या किसी वाहन की चपेट में आने से गिरा है ये जानकारी अभी सामने नही आई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात सड़क के बीच गिरा पोल, तीन रास्ते प्रभावित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आधे बाजार में बिजली आपूर्ति बाधित, व्यापारियों ने शीघ्र समाधान के लिए विभाग से की गुजारिश।