






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2024। मोटरसाईकिलों के क्षेत्र में देश की नम्बर वन कम्पनी बजाज द्वारा मोटरसाईकिलों की दुनिया में पहली सीएनजी पर चलने वाली मोटरसाईकिल फ्रीडम लांच कर नई क्रांति की गई है। श्रीडूंगरगढ़ में अभी बजाज द्वारा एक्सचेंज एवं लोन मेला आयोजित किया जा रहा है। स्थानीय अधिकृत विक्रेता बालाजी बजाज के विक्रम स्वामी ने बताया कि मेले के पहले दिन पुराने बस स्टैण्ड़ पर विशेष बजाज सेवा टेंट लगाया गया एवं मेले में दिन भर क्षेत्रवासियों ने उत्साह से भाग लिया। मेले में क्षेत्रवासियों में सीएनजी बाईक फ्रीडम की बुकिंग के लिए जोश देखा गया। फ्रीडम की डिलेवरी क्षेत्र में 15 अगस्त तक होनी शुरू हो जाएगी।
दो दिन और चलेगा मेला, मिल रहे है यह लाभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बजाज का तीन दिवसीय एक्सचेंज एवं लोन मेले में अपनी पुरानी मोटरसाईकिल देकर नई मोटरसाईकिल लेने वाले ग्राहकों को अनेकों लाभ दिए जा रहे है। मेला शुक्रवार एवं शनिवार दो दिन और पुराने बस स्टैण्ड़ पर ही चलेगा एवं पुरानी मोटरसाईकिल को देकर एक्सचेंज में उसका अधिकतम मूल्य लेने का मौका मिल रहा है। साथ ही नई मोटरसाईकिल के लिए सरलतम कागजी प्रक्रिया पर 95 प्रतिशत तक का लोन किया जा रहा है। साथ ही मोटरसाईकिल खरीदने पर फ्री सर्विस, फ्री वाशिंग, पार्टस, लेबर, आयल में छूट सहित कई उपहार भी दिए जा रहे है। अधिक जानकारी के लिए 7339967401 पर सम्पर्क कर सकते है।
बिजनेस प्लस न्यूज




