






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में शुक्रवार रात एक युवक को सरेआम अपहरण करा लिया गया एवं उस युवक के छोटे भाई द्वारा प्रेम विवाह करने से नाराज युवती के भाइयों ने उसके साथ मारपीट करते हुए अमानवीय टॉर्चर किया। युवक जैसे तैसे श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचा और दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार सरदारशहर के रामनगर बास निवासी शीशपाल जाट ने इसी मोहल्ले के चाँदरतन स्वामी, मुकेश स्वामी व एक अन्य के खिलाफ कई आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। शीशपाल ने पुलिस को बताया की वह मांगूसिंह को हिसाब के रूपये देने श्रीडूंगरगढ़ आया था। झंवर बस स्टेण्ड पर उसका इंतजार कर रहा था। दोपहर में करीब 1.30-2 बजे 2 गाड़िया वहां आकर रुकी व गाड़ी में से 4-5 जनो ने उतर कर उसे जबरन गाड़ी में डाल कर अपहरण कर ले गए। गाड़ी में सवार दोनों नामजद आरोपियों ने उसके गले पर चाकू रख दिया एंव शोर मचाने पर जान से मरने की धमकी दी। दोनों आरोपियों की बहिन से परिवादी के छोटे भाई ने प्रेम विवाह किया था व इसी बात से नाराज आरोपियों ने उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने अपनी बहिन से प्रेम विवाह करने की उसके छोटे भाई की हिम्मत कैसे हुई की बात कहते हुए उसकी माँ -बहिन को भी उठा कर ले जाने की धमकी दी। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके कपडे उतरवा लिए व नग्न अवस्था मे उसका वीडिओ बनाते हुए उसे जबरन शराब व पेशाब पिलाया। आरोपियों ने उससे 16 हजार रूपये भी छीन लिए व अधमरी हालत में रात 10-11 बजे झंवर बस स्टेण्ड के पास ही फैंक गए। जहाँ से बदहवास स्थिति में उसे राह चलते लोगो ने पुलिस थाने पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जिसकी जाँच हेडकास्टेबल भगवानाराम को दी गई है।




