






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2024। स्कूली शिक्षा में पश्चिमी राजस्थान का सिरमौर संस्थान बना भारती निकेतन संस्थान में अब ग्रेज्युएशन के साथ सरकारी नौकरियों की भर्तियों की तैयारी करवाने की रणनीति तैयार कर ली है। आगामी 25 जुलाई को भारती कॉम्पिटिशन क्लासेज का विशाल सेमिनार निःशुल्क आयोजित किया जाएगा। जिसमें विषयों के विशेषज्ञ आगामी तैयारी के बारे में जानकारी देंगे। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में स्कूली शिक्षा के बाद विद्यार्थियों के बेहतर कैरियर बनाने का अवसर देने का कोई प्रतिष्ठित, सुव्यवस्थित एवं प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करवाने वाला संस्थान अभी तक प्रारंभ नहीं हो पाया। इस कमी को पूरा करने का जिम्मा उठाया है भारती काम्पिटिशन क्लासेज ने, इसके द्वारा सुरतगढ़, जयपुर, जोधपुर की तर्ज पर कॉलेज शिक्षा के साथ ग्रेजुएशन कर चुके युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी भी करवाई जाएगी। इसके लिए आगामी 25 जुलाई को महा-सेमिनार महाविद्यालय प्रांगण में सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। इसमें 12वीं पास एवं स्नातक स्तरीय शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों एवं स्नातक पास कर चुके युवाओं को सरकारी नौकरियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी एवं सरकारी नौकरियों में सलेक्शन के लिए उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा। महासेमिनार में भाग लेने का कोई शुल्क नहीं है एवं इसके लिए अपना पूर्व पंजीयन 8104531404 पर करवाया जा सकता है। पंजीयन के अलावा भी क्षेत्र के युवा 25 जुलाई को सेमिनार में सीधे ही पहुंच कर भी शामिल हो सकेंगे। इस सेमिनार में सरकारी सेवाओं में चयनित हो चुके अधिकारी, कर्मचारी अपने अनुभव श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं के साथ साझा करेगें एवं तैयारियों के गुर बताएगें। भारती काम्पिटिशन क्लासेज के निदेशक कानाराम गोदारा (केआर फौजी) ने बताया कि नए बैच में विद्यार्थियों को निःशुल्क वाहन सुविधा जो सुबह 10.30 बजे कॉलेज से रवाना होकर रानी बाजार, आखों के अस्पताल रोड से झंवर बस स्टैंड होकर घुमचकर होते हुए 11 बजे पुनः कॉलेज पहुंचेगी। साथ ही लाईब्रेरी सुविधा भी पूर्णतः निःशुल्क दी जाएगी एवं हॉस्टल सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
बनी विशेष टीम, लाईब्रेरी, हॉस्टल, वाहन सुविधा के साथ वार्षिक फांउडेशन बैच।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। (ग्रेज्युएशन कर रहे विद्यार्थियों के लिए) स्नातक पास युवाओं के लिए अलग-अलग कॉम्पिटिशन के लिए नए बैच में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के साथ उपलब्ध होंगे। भारती निकेतन एज्यु हब के निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि प्रतियोगी परिक्षाओं के इस दौर में भी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अभी तक कोई भी उच्च स्तरीय शिक्षण, प्रशिक्षण का संस्थान नहीं होने से क्षेत्र के युवाओं को सरकारी सेवाओं में चयनित होने का मौका कम मिल रहा है। ऐसे में यही कमी दूर करने एवं क्षेत्र के युवाओं को भी कम फीस में, अपने ही क्षेत्र में रह कर प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने का मौका देने के लिए भारती काम्पिटिशन क्लासेज में विशेष टीम का गठन किया गया है। इस टीम में सरकारी सेवाओं में चयनित होने वाले, सीकर, जयपुर की उच्च स्तरीय कोचिंग क्लासेज में अध्यापन करवा चुके विभिन्न विषय विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। भारती काम्पिटिशन क्लासेज के डायरेक्टर आईटीबीपी के जवान के.आर.फौजी ने बताया कि वार्षिक फांउडेशन बैच शुरू किया जा रहा है जिसमें स्नातक पास कर चुके युवाओं एवं स्नातक में बीए, बीकॉम, बीएससी में पढ़ने वाले बच्चों को अपनी डिग्री साथ ही प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी।




