






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2024। घुमचक्कर चौराहे के नजदीक एक गौवंश का विक्षिपत शव पड़ा है जिसे लेकर कुछ गौसेवियों ने रोष जताते हुए इसे हटाने की मांग की है। आनंद जोशी ने बताया कि देर रात किसी वाहन से टकराने से गौवंश की यहां मौत होना प्रतीत हो रहा है और आज दोपहर तक वाहनों से घसीट कर शव विक्षिप्त हालात में आ गया है। यहां किसी ने डिवाइडर की जाली व एक पत्थर भी आगे लगाया। जोशी सहित कुछ अन्य युवाओं ने पालिका द्वारा इसे तुरंत यहां से हटाने की मांग की है। वहीं पालिका के एसआई कमल चांवरिया ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर सफाई कार्मिक भेजकर गौवंश के मृत शव को हटवाने के निर्देश दे दिए गए है।





