May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-07-23 at 20.31.29

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2024। मंगलवार को केंद्र सरकार ने पूरे देश के लिए बजट पेश किया और विधानसभा में श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने क्षेत्र के विकास के लिए सरकार से कई मांगे की, युवाओं से जुड़े खेल व रोजगार के मुद्दे उठाए। की। सारस्वत ने कहा कि युवा मेरे क्षेत्र की पूंजी है और युवाओं के लिए कार्य करने की महत्ती आवश्यकता है। विधायक ने युवाओं को नशे से दूर रखे जाने के लिए क्षेत्र में मल्टी परपज स्टेडियम बनवाने की मांग की। सारस्वत ने युवा कौशल विकास केंद्र खोलने, खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करवाने, अग्निवीर योजना में तहसील स्तर पर काउंसलिंग केंद्र खोलकर भ्रांतियां दूर करने, परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने की मांग की। सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रीको आवंटित कर कृषि आधारित क्षेत्र में व्यापारी व किसानों वर्ग को राहत देने की मांग की। विधायक ने लखासर में पोटाश का खनन शीघ्र प्रारंभ करवाने व यहां लगने वाली कंपनियों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के साथ रोजगार देने की मांग उठाई। विधायक ने कहा कि आधुनिक प्रकल्पों जैसे ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र, नैनो यूरिया छिड़काव के कौशल में प्रशिक्षण देकर युवाओं को इसमें जोड़ा जाए। वहीं सोलर से जुड़े प्रोजेक्ट, वाहन रिपेयरिंग आदि कोर्स के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाए जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। विधायक सारस्वत ने पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा युवाओं को बेरोगारी भत्ते के नाम पर ठगे जाने का आरोप लगाते हुए रोजगार के साधन उपलब्ध नहीं करवाने व रोजगार सृजन पर ध्यान नहीं दिए जाने की बात कही। विधायक द्वारा विधानसभा में दिए व्यक्तव्य को पूरा सुनने के लिए नीचे दी गई लिंक पर जाकर क्लिक करें:-

https://www.facebook.com/share/v/ZghP8R539hSfn1zp/?mibextid=qi2Omg