






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2024। बोर्ड परिक्षाओं में प्रदेश स्तरीय मेरिट हो या हर घर में टॉपर देने का मिशन हो, भारती निकेतन ने अपार सफलताओं के झंडे गाड़ कर क्षेत्रवासियों को गर्वित किया है। अब भारती निकेतन द्वारा एक नए मिशन का बीड़ा उठाते हुए सूरतगढ़, जयपुर, जोधपुर, सीकर की तर्ज पर उच्च स्तरीय प्रतियोगी परिक्षाओं की कोचिंग शुरू की गई है। भारती एज्युहब के निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत एवं सैन्य सेवाओं सहित कई राजकीय सेवाओं में चयनित हो चुके के.आर. फौजी के निर्देशन में भारती निकेतन कॉम्पिटिशन क्लासेज को भारती निकेतन महाविद्यालय प्रांगण में बिल्कुल नए कलेवर में शुरू किया गया है। क्लासेज का उदघाटन गुरूवार को विशेष सेमिनार के साथ हुआ। क्लासेज डायरेक्टर केआर फौजी ने बताया कि कोचिंग की शुरूआत पर एक फीस में अनेक लाभ क्षेत्र के युवाओं को दिए जाएंगे। कोचिंग के माध्यम से स्थाई रूप से क्षेत्र के युवाओं को आरएएस, एसआई, सीईटी(10+2), सीईटी(ग्रेज्युशन), पटवारी, एलडीसी, बीडीओ, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल, एसएससी (जीडी) सहित अन्य राजकीय सेवाओं के प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही श्रीडूंगरगढ शहर से भारती निकेतन तक आने जाने के लिए बस सुविधा, पूर्ण सुविधायुक्त लाईब्रेरी, प्रिंटेड नोटस, पुस्तकें आदि सुविधाएं भी विद्यार्थियों को नि:शुल्क दी जाएगी। गुरूवार को सेमिनार का संयोजन राज सर ने किया एवं महाविद्यालय प्राचार्य डा संजय व्यास ने वर्तमान युग में महाविद्यालयी शिक्षण के साथ-साथ ही प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने से ही भविष्य सुरक्षित होने की बात कही।
नए बैच प्रारंभ, कालेज के साथ भी, कालेज के बाद भी दिए जा रहे है प्रवेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती कॉम्पिटिशन क्लासेज में अपनी कॉलेज शिक्षा लेने वाले युवा हो या चाहें कालेज पूरा करने वाले युवा हों सभी प्रवेश ले सकेगें। नए बैच भी जल्द शुरू हो रहे है एवं डेमो क्लासेज, प्रवेश के लिए इच्छुक युवा क्लासेज के डायरेक्टर केआर फौजी से 8104531404 पर सम्पर्क कर सकते है।
“भारती निकेतन स्कूल का रिकॉर्ड है कि यहां पर पूरे राज्य ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर के सर्वश्रेष्ठ विषय विशेषज्ञों के माध्यम से शिक्षण करवाया जाता है। यही कारण है कि लगातार श्रेष्ठ से श्रेष्ठता की ओर बोर्ड परिक्षाओं का परिणाम प्रतिवर्ष आ रहा है। इसी तर्ज पर भारती निकेतन कॉम्पिटिशन क्लासेज को प्रारंभ किया गया है। कॉम्पिटिशन क्लासेज में भी प्रदेश के नामी कोचिंगों में पढ़ा चुके विभिन्न विषय विशेषज्ञों से क्षेत्र के युवाओं को कोचिंग दिलवाई जाएगी। इसके लिए बड़ा लक्ष्य बना कर सरकारी सेवाओं में चयनित युवाओं को क्लासेज का प्रभारी बनाया गया है। इस मुहिम का परिणाम होगा के अब क्षेत्र के युवा भी प्रतियोगी परिक्षाओं में चयनित होकर अपना, अपने परिवार का व श्रीडूंगरगढ़ का गौरव बढ़ा सकेगें।” – ओमप्रकाश स्वामी, निदेशक भारती एज्युहब।
“श्रीडूंगरगढ़ में अब तक उच्च स्तरीय कोचिंग नहीं होने से यहां के युवा सरकारी सेवाओं में पिछड़ रहे थे। यहां के अधिकांश युवाओं के सामने बड़ा संकट यही है कि बाहर जाकर महंगी कोचिंगों एवं रहने खाने के खर्चे, असुरक्षित माहौल के कारण बड़े शहरों में नहीं जा पाते। ऐसे में भारती निकेतन कॉम्पिटिशन क्लासेज एक अभियान है जो क्षेत्र के युवाओं को उनकी योग्यतानुसार सरकारी सेवाओं से जुड़ने का मौका देने का। हम विश्वास दिलाते है कि भारती कॉम्पिटिशन के माध्यम से लगातार स्थाई रूप से श्रेष्ठ विषय विशेषज्ञों के साथ युवाओं को सुरक्षित माहौल में न्यूनतम फीस में कोचिंग, लाईब्रेरी, नोटस, वाहन सुविधा सभी एक साथ उपलब्ध करवाएंगें।” – के.आर. फौजी, निदेशक भारती कॉम्पिटिशन क्लासेज।





