May 21, 2026
0000

मैनेज योरसेल्फ कार्यशाला में दिया प्रशिक्षण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ युवक परिषद ने मैनेज योरसेल्फ कार्यक्रम व फिट युवा हिट युवा का आयोजन किया। रविवार शाम मालू भवन साध्व कुंथुश्री जी के सान्निध्य मैनेज योरसैल्फ का कार्यशाला संपन्न हुई। जिसमें अंबिका डागा ने प्रशिक्षण देते हुए स्वयं को समझने व जीवन के साथ सकारात्मक तारत्म्य बनाने के प्रयास करने की बात कहते हुए विषय को विस्तृत रूप से रखा। कार्यशाला में पूर्व अध्यक्ष प्रदीप पुगलिया ने डागा का परिचय दिया व स्वागत किया। इस कार्यक्रम में तेयुप अध्यक्ष मनीष नौलखा ने कार्यक्रम के सहयोगी दिवंगत जेठमल दुगड़ (काला मतवाला) परिवार सहित सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष दीपक छाजेड़, मंत्री अमित बोथरा, सहमंत्री विवेक भंसाली, कोषाध्यक्ष ऋषभ बैद, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप पुगलिया, कार्यसमिति सदस्य विकास डागा, प्रदीप बरमेचा, अक्षत पुगलिया, विनय बरड़िया सभा के सहमंत्री प्रथम दीपक सेठिया, चंदन डागा आदि उपस्थित रहें। साथ ही महिला मंडल व युवक परिषद, किशोर मंडल के सदस्यों की उपस्थिति रही।

रविवार सुबह मालू भवन में फिट युवा हिट युवा का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार सुबह मालू भवन में साध्वी कुंथुश्री जी के मंगल पाठ से तेयुप का फिट युवा हिट युवा कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में योगासन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार आदि  क्रियाएं की गई। तेयुप ने इस कार्यक्रम के सहयोगी कांतिलाल विक्रम पुगलिया सहित सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश बोथरा, उपाध्यक्ष दीपक छाजेड़, मंत्री अमित बोथरा, सहमंत्री विवेक भंसाली, कोषाध्यक्ष ऋषभ बैद, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप पुगलिया, कार्यसमिति सदस्य विकास डागा, प्रदीप बरमेचा, अक्षत पुगलिया, विनय बरड़िया और किशोर मंडल के किशोरों आदि की उपस्थित रही।

21 अगस्त को होगा विशाल जागरण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आगामी 21 अगस्त को कालू बास स्थित अगवाणीजी महाराज मंदिर में विशाल जागरण का आयोजन होगा। पुजारी राहुल आसोपा ने जानकारी देते हुए बताया कि जागरण में प्रसिद्ध भजन कलाकार रामा कुमारी एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जागरण में भाग लेंगे। अगले दिन हवन पूजन व प्रसादी का आयोजन होगा। मंदिर समिति ने आयोजन की तैयारियां प्रांरभ कर दी है।

श्रीश्याम पैदल यात्री संघ रवाना होगा 8 सितंबर को, तैयारी प्रारंभ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर से श्रीश्याम पैदल यात्री संघ आगामी 8 सितंबर को धूमधाम से गांव से रवाना होगा। रविवार को संघ बैठक में संघ प्रमुख ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संघ रवाना होगा व इस वर्ष बाबा की ध्वजा प्रताप राजपुरोहित व मदन सोनी द्वारा ली जाएगी। सदस्यों ने संघ सदस्य रहें दुर्गादत्त की स्मृति में मेडिकल व्यवस्था व जल व्यवस्था संघ परिवार द्वारा की जाएगी। बैठक में संघ प्रमुख चंपालाल सिंह, रामचंद्र सिंह, भागीरथ सिंह, श्याम सिंह, करनी सिंह, राजू सिंह, प्रताप सिंह, रामावतार सिंह, घनश्याम सिंह, पप्पू सिंह, आकाश सिंह, सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहें व यात्रा संबंधी तैयारियों की विस्तृत चर्चा की गई।