






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2024। पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। मनु ने भारत को एक और मेडल दिलाने में सफलता हासिल की है। वह आजादी के बाद एक ही ओलम्पिक में दो मेडल हासिल करने वाली पहली खिलाड़ी बन गई है और भारत के मेडल की संख्या भी इस ओलम्पिक में 2 हो गई। मनु भाकर ने अपने पार्टनर सरबजोत सिंह के साथ मिलकर भारत के लिए दूसरा मेडल जीता है। 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड टीम इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच में मनु और सरबजोत ने कोरियाई जोड़ी को 16-10 से हराया है। पूर देश में खुशी का माहौल है व खेल प्रेमी मनु का बधाईयां दे रहें है।




