May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2024। गत 24 जुलाई 2024 को सादुलपुर निवासी मनीषा पुत्री कालूराम स्वामी की संद्गिध मृत्यु के मामले में निष्पक्ष जांच व परिवार को न्याय देने की मांग को लेकर श्रीडूंगरगढ़ में सीएम के नाम उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन दिया गया है। क्षेत्र के रामेश्वर स्वामी जाखासर ने बताया की फर्स्ट ईयर की छात्रा 19 वर्षीय मनीषा गत बुधवार सुबह 9 बजे अपने घर से निकली और 11 बजे पुलिस ने घर आकर उसकी मौत की घटना के बारे में जानकारी दी। मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते है हुए ज्ञापन देने वालों में जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादू, एडवोकेट मदन स्वामी, गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, श्रीभगवान स्वामी, परमेश्वर स्वामी, कन्हैयालाल स्वामी, नानूराम स्वामी, श्रवणराम, उदयसिंह, भागुदास, धर्मचंद स्वामी, नंदलाल स्वामी, सहित अनेक लोग शामिल रहें व परिवार को न्याय दिए जाने की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजगढ़ क्षेत्र के सादुलपुर में मनीषा की मौत के मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएम के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।