May 20, 2026
dandi

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2024। क्षेत्र के गांव पूनरासर के निवासी दंडी स्वामी रामानंद तीर्थ महाराज को बुधवार सुबह मातृ शोक हुआ। स्वामी रामानंद की माता रुखमा देवी पत्नी दिवंगत रामचंद्र तिवाड़ी का 102 वर्ष की उम्र में आज एकादशी के दिन सुबह देहावसान हो गया है। अंतिम यात्रा बुधवार शाम 4 बजे पुनरासर में इनके आवास से निकल कर श्मशान घाट पहुंचेगी। सज्जन बोहरा ने बताया कि स्वामीजी के अनेक अनुयायी अंतिम यात्रा में शामिल होंगे।